66वां अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) 2025

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन 66वें अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) 2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) 66वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) 2025 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में 10 से 20 जुलाई, 2025 के बीच हुआ।
(b) भारत ने IMO 2025 में चार स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
(c) IMO 2025 में भारत ने कुल 252 में से 193 अंक अर्जित किए और 7वां स्थान प्राप्त किया।
(d) दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता, तथा महाराष्ट्र के आदित्य मंगुडी वेंकट गणेश ने स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 – 20 जुलाई,2025 तक 66वां अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (IMO) 2025 सनशाइन कोस्ट,ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ
  • 66वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (IMO) 2025 में भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते।
  • यह वर्ष 1998 के बाद केवल दूसरी बार है जब भारत ने IMO में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • वर्ष 2024 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अर्जित किए थे।
  • इस वर्ष भारत ने कुल 252 में से 193 अंक प्राप्त कर 7वां वैश्विक स्थान हासिल किया, जो अब तक का उसका सर्वोच्च स्कोर है।
  • दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता, तथा महाराष्ट्र के आदित्य मंगुडी वेंकट गणेश ने स्वर्ण पदक जीता।
  • कर्नाटक के एबल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन ने रजत पदक जीते, जबकि दिल्ली के अर्चित मानस को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
  • इस प्रतियोगिता में विश्वभर से कुल 630 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 69 छात्राएं थीं।
  • भारत ने वर्ष 1989 में IMO में पहली बार भाग लिया था।
  • तब से अब तक भारत ने कुल 23 स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं, जिनमें से 12 पदक वर्ष 2019 से 2025 के बीच और पिछले तीन वर्षों में कुल 9 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/india-shines-at-imo-2025-with-3-golds-ranks-7th-globally-with-record-score

https://www.imo-official.org/team_r.aspx?code=IND&year=2025