64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट सर्विसेज के मणिकांत होबलीधर को घोषित किया गया।
(b) महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ एथलीट रेलवे की पूजा को घोषित किया गया।
(c) पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में मणिकांत होबलीधर ने 10.91 सेकेंड में स्वर्ण पदक जीता।
(d) रेलवे ने 274 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 से 30 सितंबर, 2025 के मध्य 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन रांची (झारखंड) के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में किया गया।
  • पुरुषों में सर्विसेज के मणिकांत होबलीधर (100 मीटर) को “सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट” घोषित किया गया।
  • महिलाओं में रेलवे की पूजा (800 मीटर) को “सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट” घोषित किया गया।
  • रेलवे 274 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा।
  • सर्विसेज ने 152 अंक के साथ पुरुष टीम का खिताब जीता।
  • रेलवे ने 175 अंक के साथ महिला टीम का खिताब जीता।
  • पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) के मणिकांत होबलीधर (10.19 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कर्नाटक की स्नेहा एसएस (11.62 सेकेंड)ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) के संदीप सिंह (20.95 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में गुजरात की साक्षी चव्हाण (23.78 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रेलवे स्पोर्ट्स के राजेश रमेश (45.75 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश की नीरू पाठक (52.85 सेकेंड) ने स्वर्ण पदक जीता है।
    ० अन्य महत्वपूर्ण स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेता –
    . पुरुषों की 4×400 मीटर रिले – रेलवे स्पोर्ट्स
    . महिलाओं की 4×400 मीटर रिले – रेलवे स्पोर्ट्स
    . पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ – मानव आर, रेलवे स्पोर्ट्स (13.97 सेकेंड)
    . महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ – नंदिनी के, तमिलनाडु (13.57 सेकेंड)
  • पुरुषों की 1500 मीटर -. सुनील डावर, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB)
    . महिला 1500 मीटर – लिली दास, रेलवे स्पोर्ट्स
    . पुरुष डिस्कस थ्रो – कृपाल सिंह (56.33 मीटर),ओएनजीसी
    . महिला गोला फेंक – योगिता (16.52 मीटर), रेलवे स्पोर्ट्स
    . महिला ऊंची कूद – गोबिका के (1.79 मीटर),तमिलनाडु
    . 4 x 400 मीटर मिश्रित रिले – उत्तर प्रदेश जी
    . महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ – ओलिम्बा स्टेफी
    . महिलाओं की हैमर थ्रो – तान्या चौधरी,उत्तर प्रदेश
    . पुरुषों की 10000 मीटर – प्रिंस कुमार,अखिल भारतीय पुलिस
    . महिलाओं की 10000 मीटर – रवीना गायकवाड़, महाराष्ट्र
    . पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ – रुचित मोरी, गुजरात
    . महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ – अंकिता, रेलवे स्पोर्ट्स
    . पुरुषों की ट्रिपल जंप – दिनेश वी (16.27 मीटर), तमिलनाडु
    . पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ – विक्रम सिंह, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB)
    . महिला 800 मीटर – पूजा, रेलवे स्पोर्ट्स
    . पुरुषों की भाला फेंक – ऋषभ नेहरा (80.12 मीटर), उत्तर प्रदेश
    . महिलाओं की भाला फेंक – दीपिका, हरियाणा
    . महिलाओं की लंबी कूद – भवानी यादव (6.13 मीटर)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianathletics.in/wp-content/uploads/2025/09/Detailed-Results.-64th-National-Open-Athletics-Championships-2025..pdf