प्रश्न – 26 अगस्त, 2025 को 64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) ग्वालियर
(c) लखनऊ (d) इंदौर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अगस्त, 2025 को 64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई।
- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें भाग लिया।
- इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि बीते 10-11 वर्षों में गेहूं का उत्पादन 86.5 मिलियन टन से बढ़कर 117.5 मिलियन टन हो गया है, जो लगभग 44 प्रतिशत की वृद्धि है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
