63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

63rd National Film Awards

प्रश्न- 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष-2015 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी ?
(a) बाहुबली : द बिगनिंग
(b) तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
(c) बजरंगी भाईजान
(d) पीकू
उत्तर (a)
संबंधित तथ्य

  • 28 मार्च, 2016 को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी।
  • निर्देशक एस. एस. राजमौलि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ (तमिल, तेलगू) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का स्वर्ण कमल प्रदान किया जाएगा।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (स्वर्ण कमल)- बजरंगी भाईजान (हिंदी), निर्देशक- कबीर खान।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रजत कमल)- अमिताभ बच्चन (फिल्म- पीकू, हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (रजत कमल)- कंगना रनौत (फिल्म : तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, हिंदी)।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (स्वर्ण कमल)- संजय लीला भंसाली (फिल्म : बाजीराव मस्तानी)।
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक-महेश काले (फिल्म : कत्यार कालिजात घुसली, मराठी)।
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका- मोनाली ठाकुर (फिल्म : दम लगा के हइशा, हिन्दी) गीत : मोह मोह के धागे।
    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन :
  • (A) संगीत : एम. जयचंद्रन (फिल्म : एन्नु निन्ते मेाइदीन, मलयालम) गीत-कथीरुन्नू कथीरुन्नू
  • (B) पार्श्व संगीत : इलैयाराजा (फिल्म : थराई थप्पत्तई, तमिल)
  • सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता-समुथिरकानी (फिल्म : विसारनाई, तमिल)
  • सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री- तन्वी आजमी (फिल्म : बाजीराव मस्तानी, हिन्दी)
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म-दम लगा के हइशा (निर्देशक : शरत कटारिया)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म आलोचक- मेघचन्द्रा कोन्गबग
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-अम्दावाद मा फेमस (निर्देशक-हार्दिक मेहता)
  • इंदिरा गांधी पुरस्कार (किसी निर्देशक की प्रथम सर्वश्रेष्ठ फिल्म) : मसान (हिन्दी), निर्देशक- नीरज घेवान
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : निर्णायकम (मलयालम), निर्देशक- वी.के. प्रकाश
  • नरगिस दत्त पुरस्कार (राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म)- नानक शाह फकीर, निर्देशक- सरताज सिंह पन्नु
  • पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : वलिया चिरकुल्ला पक्षिकल (मलयालम, अंग्रेजी, फ्रेंच), निर्देशक- बीजूकुमार दामोदरन
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक-डॉ. राजकुमार समग्र चरिथरे लेखक-डोड्डाहुल्लरु रुक्कोजी
  • ज्यूरी का विशेष पुरस्कार- इन सर्च ऑफ फेडिंग कैनवास, निर्माता- फिल्म प्रभाग
  • ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46851
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2016/mar/p201632803.pdf