62वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस

प्रश्न – हाल ही में 62वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया गया ?
(a) 3 अप्रैल (b) 2 अप्रैल
(c) 1 अप्रैल (d) 5 अप्रैल
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 अप्रैल, 2025 को देशभर में 62वां ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ (National Maritime Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य- लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराना।
  • ज्ञातव्य है कि 5 अप्रैल, 1919 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. (Scindia Steam Navigation Company Ltd.) का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था।
  • इसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है की समुद्री उद्योग के महत्व को दर्शाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद के निकट लोथल में पहला राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जा रहा है।
  • भारत का समुद्री क्षेत्र भारत के व्यापार का आधार है।
  • समुद्री क्षेत्र का देश के व्यापार में लगभग 95 प्रतिशत और मूल्य के अनुसार 70 प्रतिशत योगदान है।
  • भारत में लगभग 7 हजार 500 किलोमीटर से अधिक की तटरेखा और 12 प्रमुख बंदरगाहों के साथ भारत दुनिया का 16वां सबसे बड़ा समुद्री राष्ट्र है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=211935216 04 25.docx