प्रश्न-6वां हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी?
(a) विश्वनाथन आनंद
(b) वी.वी.एस. लक्ष्मण
(c) पंकज आडवाणी
(d) करून चंडोक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 6 अप्रैल, 2016 को 5 बार के विश्व शतरंज चैंपियन रहे ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद को छठवें ‘हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से पुरस्कृत दिए जाने की घोषणा की गयी।
- विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर, 1969 में मयिलाडूतुरै, तमिलनाडु में हुआ था।
- ये वर्ष 1988 में भारत के ग्रांडमास्टर बनने वाले प्रथम खिलाड़ी बने।
- वर्ष 2000 में विश्वनाथन आनंद फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले प्रथम भारतीय शतरंज खिलाड़ी बने।
- इन्हें विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2008, 2010, 2012, 2013 में लगातार विजय प्राप्त हुयी।
- ध्यातव्य है कि हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2011 में मुंबई के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन हृदयेश आर्ट द्वारा वर्ष 2011 में की गयी थी।
- विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त उन व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय योगदान किया हो।
- इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये नकद एवं एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
- 12 अप्रैल, 2016 को मुंबई में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव आनंद को पुरस्कृत करेंगे।
- वर्ष 2015 में पांचवे हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक ए.आर.रहमान को सम्मानित किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/vishwanathan-anand-to-be-feted-with-hridaynath-award-116040500414_1.html
http://www.dnaindia.com/sport/report-vishwanathan-anand-to-be-feted-with-hridaynath-award-2198469
https://en.wikipedia.org/wiki/Viswanathan_Anand