प्रश्न – 5-6 फरवरी, 2026 के मध्य 6वाँ नेशनल क्रॉप न्यूट्रिशन समिट एवं B2B एक्सपो-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) इंदौर (d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5-6 फरवरी,2026 के मध्य 6वां नेशनल क्रॉप न्यूट्रिशन समिट एवं B2B एक्सपो-2026 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, एट्रियम हॉल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), मुंबई में आयोजित किया गया
- इसका मुख्य विषय है -Converge, Collaborate & Co-create – Elevating India as the World’s Agri Input Manufacturing Hub
- यह समिट इंडियन माइक्रो-फर्टिलाइज़र्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) के संरक्षण में आयोजित किया जाता है।
- यह एसोसिएशन का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है, जो एग्री-इनपुट वैल्यू चेन के विभिन्न घटकों से जुड़े नेताओं को एक मंच पर लाता है।
- इंडियन माइक्रो-फर्टिलाइज़र्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) की स्थापना 1983 में हुई थी
- इसकी स्थापना देश भर के सूक्ष्म पोषक तत्व (micronutrient) निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने हेतु की गई थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
