57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप(पुरुष और महिला), 2025

57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (पुरुष और महिला), 2025

प्रश्न – 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (पुरुष और महिला), 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) रेलवे ने 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में गत विजेता महाराष्ट्र को पराजित कर ख़िताब जीता।
(ii) महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को पराजित कर ख़िताब जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (a)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (पुरुष और महिला), 2025 पुरी, ओडिशा में आयोजित हुई।
  • रेलवे ने 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में गत विजेता महाराष्ट्र को पराजित कर ख़िताब जीता।
  • महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में ओडिशा को पराजित कर ख़िताब जीता है।
  • महिला वर्ग में ओडिशा की अर्चना माझी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया, जबकि महाराष्ट्र की रेशमा राठौड़ को सर्वश्रेष्ठ अटैकर का पुरस्कार मिला।
  • महाराष्ट्र की तन्वी भोसले को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया।
  • पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के लक्ष्मण गवास को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, रेलवे के राहुल मंडल को सर्वश्रेष्ठ अटैकर और रेलवे के जगन्नाथ दास को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का एकलव्य पुरस्कार दिया गया।
  • 57वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप ने सबसे ज्यादा टीमों के हिस्सा लेने का रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • इसमें 40 पुरुष और 40 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://khokhofederation.in/

https://khokhochampions.com/57th-senior-national-kho-kho-championship-2024-25-a-thrilling-battle-for-glory/