प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 23 सितंबर, 2025 को केंद्र सरकार ने 55वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2023 प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथन नायर को प्रदान किया
- इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 सितंबर, 2025 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथन नायर को 55वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2023 प्रदान किया
- मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960, केरल) एक प्रशंसित भारतीय अभिनेता, निर्माता और पार्श्व गायक हैं, जिन्हें मलयालम सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है।
- वह व्यापक रूप से एक “पूर्ण अभिनेता” के रूप में जाने जाते हैं।
- लगभग पांच दशकों के अपने करियर में वह 360 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं, जिन्होंने किरीडम, भारतम, वानप्रस्थम, दृश्यम और ऐसी अन्य कई फिल्में हैं जिनमें उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
- उन्होंने भारत और विदेश में कई अन्य सम्मानों के साथ पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल में कई राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
- वर्ष 1999 में उनकी फिल्म वानप्रस्थम कान्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
- उन्हें वर्ष 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया था।
- भारत सरकार द्वारा उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है।
- इस पुरस्कार का प्रारंभ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ था।
- पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को प्राप्त हुआ था।
- इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये की नकद राशि और एक शॉल प्रदान किया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2022 का 54वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रदान किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…