प्रश्न-27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 52वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, 2020 की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
(2) आशा पारेख यह पुरस्कार पाने वाली 7वीं महिला हैं।
(3) इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1960 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019 का 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत को दिया गया था।

- इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये और एक शॉल प्रदान किया जाता है।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…