प्रश्न – 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव‚ 2024 का फाइनल कहां आयोजित हुआ?
(a) इंदौर
(b) नई दिल्ली
(c) भोपाल
(d) लखनऊ
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –
- इस समारोह के समापन समारोह में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाग लिया।
- उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव का आयोजन 9 फरवरी से 6 मार्च‚ 2024 के दौरान देशभर में किया गया।
- यह युवा संसद देश 785 जिलों को शामिल करते हुए तीन स्तरों पर आयोजित की गई।
- जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी‚ 2024 के दौरान किया गया।
- जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी‚ 2024 के दौरान राज्य युवा संसद में भाग लिया।
- पहला राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव वर्ष 2019 में आयोजित हुआ था।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…