प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 10 नवंबर‚ 2023 को 5वां भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित हुआ।
2.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेशी मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने इस संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –
- इसमें रक्षा और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
- साथ ही‚ दोनों देशों के बीच रक्षा-सुरक्षा सहयोग‚ प्रौद्योगिकी सहयोग और लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति की भी समीक्षा हुई।
- दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम एशिया‚ हिंद प्रशांत तथा अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की।
- उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच पहली 2+2 वार्ता वर्ष 2018 में शुरू हुई थी।
- वर्तमान में भारत का 5 प्रमुख रणनीतिक साझेदारों-संयुक्त राज्य अमेरिका‚ यू.के.‚ ऑस्ट्रेलिया‚ जापान और रूस के साथ 2+2 संवाद है।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…