प्रश्न – 30 अप्रैल, 2025 को पुरुषों की 4×100 मीटर रिले दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किस स्थान पर और किन खिलाड़ियों की टीम द्वारा बनाया गया?
(a) नई दिल्ली – रहमतुल्ला मोल्ला, सुरेश सत्या, शमीर मोन, ए कुरैशी
(b) चंडीगढ़ – गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर, अमलान बोरगोहिन
(c) पुणे – अमलान बोरगोहेन, रहमतुल्ला मोल्ला, सुरेश सत्या, अनिमेष कुजूर
(d) बेंगलुरु – मणिकांत होबलीधर, शमीर मोन, ए कुरैशी, गुरिंदरवीर सिंह
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 अप्रैल, 2025 को शीर्ष धावक गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहिन की टीम ने चंड़ीगढ़ में दूसरे भारतीय ओपन रिले प्रतियोगिता में पुरुषों की 4×100 मीटर रिले दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने 38.69 सेकेंड के समय के साथ यह रिले दौड़ जीती।
- 38.89 सेकेंड का पिछला रिकॉर्ड पुरुषों की ट्रैक प्रतियोगिताओं में सबसे पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्डों में से एक था।
- यह रिकॉर्ड रहमतुल्ला मोल्ला, सुरेश सत्या, शमीर मोन और ए कुरैशी की चौकड़ी ने नई दिल्ली में वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया था।
- तमिल अरासु एस, मानव आर, रागुल कुमार जी और सैम वसंत एस 39.83 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अंकुर, अक्षु सिंधु, वेत्रिवेलन ए और वी गुर्जर ने 41.40 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में श्राबनी नंदा, स्नेहा एसएस, अभिनया राजराजन और नित्या गांधे ने 44:12 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- निथ्या रामराज, एंजेल सिल्विया एम, जी रवि कुमार और किरुथिका ने 46.07 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता
- अंशु, शालेंशी, प्रियंका और शुभम ने 49.68 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/athletics-list-of-indian-national-record-holders
