49वां सिविल लेखा दिवस

प्रश्न – 49वां सिविल लेखा दिवस से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 28 फरवरी, 2025 को यह दिवस मनाया गया।
2. भारतीय सिविल लेखा सेवा का गठन वर्ष 1976 को हुआ था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मार्च, 2025 को 49वां सिविल लेखा दिवस मनाया गया
  • उल्लेखनीय भारतीय सिविल लेखा सेवा का गठन वर्ष 1976 को हुआ था।
  • केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण नई दिल्ली में इस अवसर पर इस दिवस समारोह की अध्यक्षता की ।
  • इस दिवस समारोह के दूसरे सत्र में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने “वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत: अगला दशक” विषय पर संबोधित किया
  • इसी के गठन के बाद केंद्र सरकार के खातों के रख-रखाव को लेखा परीक्षा से अलग कर दिया।
  • परिणामस्वरूप, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को इस जिम्मेदारी से मुक्‍त कर दिया गया था।
  • गौरतलब है कि लेखा महानियंत्रक का कार्यालय, भारत सरकार का प्रधान लेखा सलाहकार होता है और देश की भुगतान और लेखा प्रणाली की देखरेख करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/business/nirmala-sitharaman-to-preside-over-as-chief-guest-for-the-49th-civil-accounts-day-celebrations20250227174505

https://www.ptinews.com/story/business/sitharaman-to-preside-over-civil-accounts-day-on-march-1/2331729