प्रश्न – जनवरी, 2025 में भारतीय सेना के लिए 47 टी-72 ब्रिज लेइंग टैंक्स की आपूर्ति हेतु रक्षा मंत्रालय ने किसके साथ समझौता किया है?
(a) भारतीय सैन्य निर्माण निगम (BEML)
(b) आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL)
(c) हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF)
(d) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जनवरी, 2025 को रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए 47 टैंक-72 ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के लिए आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की इकाई हैवी व्हीकल फैक्ट्री के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता ‘खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित)’ के तहत किया गया है।
- इस सौदे की राशि 1,560.52 करोड़ रुपये है।
- ब्रिज लेइंग टैंक (BLT) एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसे हमलावर/रक्षात्मक अभियानों के दौरान मेकेनाइज्ड फोर्सेस द्वारा पुलों को लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- यह टैंक और आर्मर्ड वाहन बेड़े को एकीकृत पुल निर्माण की क्षमता प्रदान करता है, जिससे युद्ध क्षेत्र में गतिशीलता और आक्रामक क्षमता में वृद्धि होती है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…