प्रश्न – 3 दिसंबर ,2025 को 46वां खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन-2025 कहां आयोजित किया ?
(a) दोहा (b) अबू धाबी
(c) मनामा (d) तेहरान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 दिसंबर ,2025 को 46वां खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन (46th Gulf Cooperation Council Summit )-2025 मनामा,बहरीन में आयोजित किया गया
- इस अवसर पर वैश्विक नेताओं ने सखिर घोषणा (Sakhir Declaration) पत्र को अपनाया और गहन राजनीतिक, सुरक्षा तथा आर्थिक एकीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- इसमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया।
- घोषणापत्र में खाड़ी सहयोग परिषद के सामूहिक सुरक्षा सिद्धांत को प्रमुखता देते हुए इस बात पर बल दिया गया कि सदस्य देशों की स्थिरता अविभाज्य (संप्रभुता) है।
- राष्ट्राध्यक्षों ने क्षेत्रीय मामलों में विदेशी हस्तक्षेप और बल प्रयोग को अस्वीकार करने की बात दोहराई।
- उन्होंने फिलिस्तीन के लिए द्वि-राज्य समाधान को समर्थन देने की भी पुष्टि की और मानवीय सहायता प्रदान करने तथा गाजा के पुनर्निर्माण के प्रयासों को दोहराया।
- घोषणापत्र में जलवायु संबंधी कार्रवाई, उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा विकास को बढावा देने सहित क्षेत्रीय स्थिरता के लिए परिषद की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
- खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बारे –
- एक क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और ओमान शामिल हैं।
- इसकी स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी
- इसका मुख्यालय सऊदी अरब की राजधानी रियाद में है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/gcc-summit-concludes-with-sakhir-declaration-calling-for-greater-unity
https://www.gcc-sg.org/en/MediaCenter/News/Pages/news2025-12-3-1.aspx
