प्रश्न – निम्नलिखित में से 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह प्रतियोगिता 10 से 14 अक्टूबर, 2025 के मध्य कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हुई।
(b) तमिलनाडु की टीम 289 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रही।
(c) हरियाणा 287 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
(d) अंडर-16 बालक और बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने ओवरऑल टीम खिताब जीता।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 से 14 अक्टूबर, 2025 के मध्य 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित हुई
- तमिलनाडु की टीम 289 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रही
- 287 अंक के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर रही।
- तमिलनाडु ने अंडर-16 बालक और बालिका वर्ग में ओवरऑल टीम खिताब भी जीता।
- अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग में हरियाणा ने ओवरऑल टीम खिताब जीता।
- अंडर-20 पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः तमिलनाडु और हरियाणा ने टीम खिताब जीता।
- अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में क्रमशः तेलंगाना और हरियाणा ने टीम खिताब जीता।
- सर्वश्रेष्ठ एथलीट –
- अंडर-16 बालक – अभिनंत एबी (तमिलनाडु) 60 मीटर (961 अंक)
- अंडर-18 बालक – निश्चय (हरियाणा) डिस्कस थ्रो (1128 अंक)
- अंडर-20 पुरुष – पार्थ सिंह (झारखंड) लंबी कूद (1099 अंक)
- अंडर-14 बालिका – आराध्या सिंह (हरियाणा) बच्चों की भाला फेंक (684 अंक)
- अंडर-16 बालिका – जिल्शा जिनली (केरल) 60 मीटर (954 अंक)
- अंडर-18 बालिका – शौर्य अंबुरे (महाराष्ट्र) 100 मीटर बाधा दौड़ (1036 अंक)
- अंडर-20 महिला – नीरू पाठक (उत्तर प्रदेश) 400 मीटर (1073 अंक)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…