39वां भारत अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला-2026

प्रश्न – 1-3 फ़रवरी,2026 के मध्य 39वां भारत अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) चेन्नई
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1-3 फ़रवरी,2026 के मध्य 39वां भारत अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेला-2026 चेन्नई ,तमिलनाडु में आयोजित किया गया
  • इस कार्यक्रम में चमड़े के उत्पादों, एक्सेसरीज़, मशीनरी, उपकरण और नवाचारों की व्यापक श्रृंखला प्रस्तुत किया गया
  • इसमें एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन व डेटा विश्लेषण में एआई (AI) के उपयोग, नवीनतम सॉफ्टवेयर, ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) अनुप्रयोगों तथा डिजिटल एंटरप्राइज़ जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं का भी प्रदर्शन किया गया
  • इस वर्ष मेले में 362 भारतीय कंपनियाँ और 66 विदेशी प्रतिभागीयों भाग लिया ।
  • भाग लेने वाले देशों में जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, चीन, इथियोपिया, यूके, यूएई, नीदरलैंड्स और सऊदी अरब शामिल हैं।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में भारत से फुटवियर, चमड़ा और चमड़ा उत्पादों का निर्यात लगभग 4.83 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
  • तमिलनाडु और केरल का चमड़ा उद्योग इस क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति है, जो भारत के कुल उत्पादन में लगभग 38% तथा कुल निर्यात में 45% से अधिक का योगदान देता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/39th-india-international-leather-fair-begins-in-chennai-showcases-global-innovations

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%88-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%86%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D

https://www.itpo.gov.in/iilf-2026

https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/39th-india-international-leather-fair-to-commence-on-sunday/article70573830.ece