38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर (Mascot)

प्रश्न – 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर का नाम क्या है?
(a)    पांडा      (b)    मौली
(c)    तोता    (d)    हाथी
उत्तर – (b)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 दिसंबर, 2024 को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, जर्सी, राष्ट्रगान और टैगलाइन का अनावरण किया गया।
  •  शुभंकर का नाम “मौली” है, जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है।
  • 38वें राष्ट्रीय खेलों की टैगलाइन है “संकल्प से शिखर तक”।  
  • लोगो  उत्तराखंड के जीवंत रंगों को दर्शाता है, जो पूरे देश के सामने राज्य की विविधता को प्रदर्शित करता है।
  • योग और मल्लखंब जैसे, दो पारंपरिक  खेलों को भी आधिकारिक तौर पर  पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://38nguk.in/latest/news/2

https://38nguk.in/info/about-mauli