प्रश्न – 13 जनवरी, 2026 को 38वीं भारत–फ्रांस सामरिक वार्ता-2026 का आयोजन कहां किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) पेरिस
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 जनवरी 2026 को 38वीं भारत–फ्रांस सामरिक वार्ता (38th India-France Strategic Dialogue)-2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया
- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बॉन ने इस वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
- इस सामरिक वार्ता के दौरान भारत और फ्रांस ने रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
- दोनों देशों ने सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष तथा असैन्य परमाणु सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर चर्चा की।
- चर्चाओं में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समान चिंता के मुद्दों को शामिल किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddnews.gov.in/the-french-presidents-diplomatic-advisor-met-with-nsa-ajit-doval-in-new-delhi