प्रश्न-13-24 जून‚ 2022 के मध्य 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त कहां आयोजित की जा रही है?
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) हिंद महासागर
(c) अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य
(d) अरब सागर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 13-24 जून‚ 2022 के मध्य 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में आयोजित की जा रही है।
- यह समन्वित गश्त भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) इकाई तथा इंडोनेशिया की नौसेना के बीच आयोजित की जा रही है।
- यह दोनों देशों के बीच कोविड महामारी के बाद पहली समन्वित गश्त है।
- इसमें 13-15 जून‚ 2022 तक पोर्ट ब्लेयर में इंडोनेशियाई नौसेना की इकाइयों द्वारा एएनसी की यात्रा शामिल है।
- उसके बाद अंडमान सागर एक समुद्री चरण तथा 23 से 24 जून‚ 2022 तक संबांग (इंडोनेशिया) में भारतीय नौसेना इकाइयों की यात्रा शािमल है।
- गौरतलब है कि दोनों नौसेनाएं वर्ष 2002 से अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम रेखा (IMBL) के साथ-साथ कॉर्पेट का संचालन कर रही हैं।
- इससे दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ व अंत: क्रियाशीलता बढ़ाने में सहायता मिली है।
- साथ ही यह अवैध अनरिपोर्टेड अनरेगुलेटेड (IUU) फिशिंग‚ मादक पदार्थों की तस्करी समुद्री आतंकवाद सशस्त्र लूट तथा समुद्री डकैती‚ आदि को रोकने और इनका दमन करने के उपयो की सुविधा प्रदान की है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
