36वीं अंतरराष्ट्रीय भूगर्भीय कांग्रेस‚ 2022

प्रश्न-36वीं अंतरराष्ट्रीय भूगर्भीय कांग्रेस‚ 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसका आयोजन‚ 20-22 मार्च‚ 2022 को वर्चुअली नई दिल्ली में किया गया।
(ii) इसकी थीम-‘‘भूविज्ञान: एक सतत भविष्य के लिए मूलभूत विज्ञान’ है।
(iii) इससे पूर्व भारत ने वर्ष 1964 में इसके 22वें सत्र की मेजबानी की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 20-22 मार्च‚ 2022 को 36वीं अंतरराष्ट्रीय भूगर्भीय कांग्रेस (36th International Gealogical Congress: IGC), 2022 वर्चुअली नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • पहले यह 2-8 मार्च‚ 2020 के दौरान आयोजित होने वाली थी, जिसे कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
  • इसकी विषय वस्तु (Theme)-‘भूविज्ञान-एक सतत भविष्य के लिए मूलभूत विज्ञान’ है।
  • यह खान मंत्रालय‚ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय‚ भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी तथा बांग्लादेश‚ नेपाल तथा श्रीलंका की विज्ञान अकादमियों का एक संयुक्त प्रयास है।
  • भूविज्ञान के ओलंपिक कहे जाने वाले आईजीसी का आयोजन आईजीसी के वैज्ञानिक प्रायोजक इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलॉजिकल कांग्रेस ((IUGS) के तत्वावधान में चार वर्षों में एक बार किया जाता है।
  • यह आयोजन भू-विज्ञान तथा व्यावसायिक नेटवर्किंग के क्षेत्र में ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का एक अनूठा मंच उपलब्ध कराता है।
  • यह खनन‚ खनिज अन्वेषण तथा जल के प्रबंधन‚ खनिज अवयव संसाधन एवं पर्यावरण नवीनतम प्रौद्योगिकियों पर व्यवहारिक जानकारी प्रदान करता है।
  • इस दौरान तीन स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भारत ने वर्ष 1964 में आईजीसी के 22वें सत्र की मेजबानी की थी।
  • जो एशिया में आयोजित होने वाली पहली आईजीसी थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1806449