34वां सरस्वती सम्मान‚ 2024

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 26 मार्च‚ 2025 को 34वां सरस्वती सम्मान‚ 2024 प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(2) इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 मार्च‚ 2025 को हिंदी के प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास को वर्ष 2024 के 34वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।
  • उन्हें यह सम्मान उनके पुस्तक “स्वामीनारायण सिद्धांत सुधा”( संस्कृत में ) के लिए दिया जाएगा।
  • इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2022 में हुआ था।
  • इससे पूर्व 33वां सरस्वती सम्मान, 2023 मलयालम भाषा के साहित्यकार प्रभा वर्मा को उनके उपन्यास ‘रौद्र सात्विकम’ के लिए दिया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
  • यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • पहला सरस्वती सम्मान हिन्दी के साहित्यकार डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को मिला था.

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/sanskrit-scholar-bhadreshdas-to-be-awarded-saraswati-samman-2024-101743015117331.html