31वां दिव्य कला मेला-2026

प्रश्न – 31वां दिव्य कला मेला-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) कोलकाता (b) लखनऊ
(c) नई दिल्ली (d) वाराणसी
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 – 22 जुलाई, 2026 के मध्य 31वां दिव्य कला मेला-2026 कोलकाता में आयोजित किया गया।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस मेले का उद्घाटन किया
  • यह मेला भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा पहला मेला है।
  • इसमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के कारीगरों के लगभग 40 स्टॉल लगाए गए हैं।
  • यह मेला दिव्यांग उद्यमियों को भारत और उससे बाहर के बाजारों तक पहुंचने का मौका देता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना को भी बढ़ावा देता है।
  • इस आयोजन का उद्देश्य पूरे देश के दिव्यांग उद्यमियों एवं कारीगरों के उत्पादों और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2284690&reg=48&lang=2