प्रश्न – 25- 29 अगस्त, 2025 को 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कार्य समूह की बैठक कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) .बंगलुरु
(c) मुंबई (d) हैदराबाद
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25- 29 अगस्त, 2025 को 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कार्य समूह की बैठक बंगलुरू में आयोजित हुई
- इसे संचार मंत्रालय के दूरसंचार के विभाग के सहयोग और दूरसंचार मानक विकास सोसाइटी (TSDSI) द्वारा आयोजित किया गया था
- पहली बार, भारत में वैश्विक 3जीपीपी चर्चाएं आयोजित की गयी, जिससे घरेलू शोधकर्ताओं, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को स्थानीय स्तर पर भाग लेने, प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की बाधाओं के बिना सार्थक योगदान करने का अवसर मिलेगा।
- टीएसडीएसआई भारत का मान्यता प्राप्त मानक विकास संगठन (एसडीओ) है और तीसरी पीढ़ी की भागीदारी परियोजना (3जीपीपी) के सात संगठनात्मक भागीदारों में से एक है
- यह 5जी और 6जी सहित मोबाइल संचार प्रौद्योगिकियों के लिए विनिर्देश विकसित करने के लिए उत्तरदायी वैश्विक निकाय है।
- 3जीपीपी विनिर्देश वैश्विक मोबाइल नेटवर्क का आधार बनाते हैं, और इन विचार-विमर्शों में भारत की सक्रिय भागीदारी भविष्य की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को आकार देने में देश की बढ़ती इच्छा को और मजबूत करेगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2160798
https://impressivetimes.com/latest/india-3gpp-ran-working-group-bengaluru-6g/