26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) 27–31 मई, 2025 तक 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुमी, दक्षिण कोरिया में किया गया।
(b) गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता।
(c) भारत ने कुल 24 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
(d) चीन कुल 32 पदक (19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • – 27–31 मई, 2025 तक 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 गुमी, दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई।
  • वर्ष 1975 और वर्ष 2005 के संस्करणों के बाद यह तीसरी बार था जब दक्षिण कोरिया ने चैंपियनशिप की मेजबानी की।
  • 43 देशों के 2000 से अधिक एथलीट ने भाग लिए ।
  • कुल 45 पदक स्पर्धायें आयोजित हुई।
  • चीन कुल 32 पदक (19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • भारत ने कुल 24 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • जापान कुल 28 पदक (5 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर गुमी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए पहला पदक जीता।
  • गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • रूपल चौधरी 400 मीटर में रजत पदक के साथ गुमी में पोडियम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय स्वर्ण पदक विजेता –
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों की 10000मी
  • संतोष कुमार, रूपल, विशाल और सुभा वेंकटेशन – मिश्रित 4×400 मीटर रिले
  • अविनाश साबले – पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
  • ज्योति याराजी – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़
  • जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिथा और सुभा वेंकटेशन –
  • महिलाओं की 4×400 मीटर रिले
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000मी
  • पूजा सिंह – महिलाओं की ऊंची कूद
  • नंदिनी अगासरा – हेप्टाथलान
    ० भारतीय रजत पदक विजेता –
  • रूपल चौधरी – महिलाओं की 400मी
  • पूजा – महिलाओं की 1500मी
  • प्रवीण चित्रावेल -पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • तेजस्विन शंकर – डेकाथलन
  • जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस और विशाल टीके – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
  • एंसी सोजन – महिलाओं की लंबी कूद
  • पारुल चौधरी – महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
  • पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000मी
  • सचिन यादव – पुरुषों की भाला फेंक
  • श्रबानी नंदा, अबिनया राजराजन, स्नेहा एसएस और नित्या गंधे
  • महिलाओं की 4×100 मीटर रिले
    ० भारतीय कांस्य पदक विजेता –
  • विथ्या रामराज – महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़
  • सर्विन सेबेस्टियन – पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल दौड़
  • यूनुस शाह – पुरुषों की 1500मी
  • शैली सिंह – महिलाओं की लंबी कूद
  • अनिमेष कुजूर – पुरुषों की 200मी
  • पूजा – महिलाओं की 800मी
  • अविनाश साबले 36 वर्षों में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्टीपलचेज स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।
  • अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज) ने अपनी स्पर्धाओं में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए।
  • यह प्रदर्शन भारत के लिए वर्ष 2017 के बाद एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://asianathletics.com/26th-asian-athletics-championships/

https://indianathletics.in/26th-asian-athletics-championships-2025-korea/

https://worldathletics.org/competition/calendar-results/results/7216290