प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1 . 31 अगस्त – 1 सितंबर, 2026 के मध्य 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन बिश्केक में आयोजित हुई।
2.इस संगठन की स्थापना 15 जून‚ 2001 को की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 न ही 2
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 अगस्त – 1 सितंबर, 2026 के मध्य 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन किर्गिज़स्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुई।
- इस सम्मेलन का आयोजन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।
- इस वर्ष शिखर सम्मेलन की थीम है—
- “SCO के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर मिलकर आगे बढ़ना” (25 Years of the SCO: Together Towards for Sustainable Peace, Development and Prosperity)
- इसमें एससीओ के सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने भाग लिया।
- इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया
- भारत वर्ष 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है।
- शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बारे में –
- इसकी स्थापना 15 जून‚ 2001 को की गई थी।
- एससीओ का मुख्यालय बीजिंग‚ चीन में स्थित है।
- एसीओ के 10 स्थाई सदस्य देश-चीन‚ रूस‚ ताजिकिस्तान‚ कजाकिस्तान‚ उज्बेकिस्तान‚ किर्गिजस्तान‚ भारत‚ पाकिस्तान , ईरान और बेलारूस हैं।
- वर्तमान में इस संगठन के महासचिव नुरलान यरमेकबायेव हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://eng.sectsco.org/20260901/2493609.html?utm
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2305790®=48&lang=2