प्रश्न – 21 अगस्त,2026 को 25वीं भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह (डीसीजी) की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) लंदन (b) मुंबई
(c) नई दिल्ली (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 अगस्त, 2026 को 25वीं भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह (डीसीजी) की बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा विभाग के परमानेंट अंडर सेक्रेटरी (पीयूएस) जेरेमी पोकलिंगटन के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- दोनों देशों ने ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ और ‘दस-वर्षीय रक्षा औद्योगिक रोडमैप’ के तहत अनुसंधान एवं विकास पर विशेष बल देते हुए रक्षा औद्योगिक सहयोग की समीक्षा की।
- दोनों पक्ष भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से आपसी आदान-प्रदान को बढ़ाने पर सहमत हुए।
- उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत समुद्री सुरक्षा सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया, जिसमें हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) के तहत ‘क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र’ (आरएमएससीई) की स्थापना भी शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2302251®=3&lang=1