24वीं भारत-अमेरिका के मध्य संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक-2026

प्रश्न – 3-4 फरवरी, 2026 के मध्य 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक कहां आयोजित की गई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) बंगलुरु (d) वाशिंगटन डीसी
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3-4 फरवरी, 2026 को 24वीं भारत-अमेरिका संयुक्त तकनीकी समूह की पूर्ण बैठक नई दिल्ली आयोजित की गई
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता डीआरडीओ के महानिदेशक (उत्पादन समन्वय एवं सेवा संपर्क) डॉ. चंद्रिका कौशिक और अंडर सेक्रेटरी ऑफ वॉर फॉर रिसर्च एंड इंजीनियरिंग के ऑफिस में क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज फॉर वॉर के असिस्टेंट सेक्रेटरी माइकल फ्रांसिस डोड ने की।
  • यह पूर्ण बैठक अक्टूबर 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ द्वारा हस्ताक्षरित भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी के फ्रेमवर्क के विजन और नीतिगत मार्गदर्शन के अनुसार आयोजित की गई।
  • प्रतिनिधिमंडलों ने रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की, संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की, तथा बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण और आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग को और मज़बूत करने के प्रस्तावों की समीक्षा की।
  • इस विचार-विमर्श में सहकारी अनुसंधान और विकास पहलों में विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुसंधान केंद्रों, रक्षा प्रयोगशालाओं और उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया।
  • इसके अलावा, बैठक में डीआरडीओ और रक्षा नवाचार इकाई के बीच इनोवेशन ब्रिज फ्रेमवर्क के तहत संभावित सहयोग पर भी बात हुई और एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के साथ संपन्न हुई।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2224203&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/drdo-hosts-24th-indo-us-joint-technical-group-plenary-meeting-to-advance-cooperation-in-defence-science-technologies