प्रश्न – निम्न कथो पर विचार कीजिये –
1.5-7 मार्च, 2025 को 24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS), 2025 मुंबई में आयोजित हुआ
2.इस सम्मेलन का मुख्य विषय -‘सतत विकास और जलवायु समाधानों को गति देने के लिए साझेदारी’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5-7 मार्च, 2025 को 24वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS), 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इस सम्मेलन का मुख्य विषय -‘सतत विकास और जलवायु समाधानों को गति देने के लिए साझेदारी’ है
- इसे ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा आयोजित किया गया था
- यह सम्मेलन वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों को सहयोग को बढ़ावा देने और कुछ सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए एक साथ लाता है।
- इसमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसमें भाग लिया
- साथ ही इसमें गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भारत जगदेव और ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मरीना सिल्वा ने भी भाग लिया
- इसके अतिरिक्त इसमें टेराग्रीन (TerraGreen) का एक विशेष अंक भी लॉन्च किया गया
- जिसमें पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व अनुसंधान, केस स्टडीज और विचार नेतृत्व को प्रदर्शित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://wsds.teriin.org/2025/assets/pdf/WSDS_Summit_Overview_Report_2025.pdf
