प्रश्न – 23वें भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.15 अप्रैल, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव अग्रवाल को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
2.एम.सी.शीतलवाड प्रथम भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अप्रैल ,2025 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
- इसके साथ ही अधिवक्ता हितेश जैन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और पिछले विधि पैनल के सदस्य प्रोफेसर डी पी वर्मा को भी पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
- गौरतलब है, कि सितम्बर,2024 में 23 वें भारतीय विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी गई थी।
- इसका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए 31 अगस्त ,2027 तक रहेगा
- कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी 22 वें भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष थे।
- भारतीय विधि आयोग के बारे में –
- यह केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर गठित एक गैर-सांविधिक निकाय है।
- इसका मूल रूप से गठन वर्ष 1955 में किया गया था।
- इसका प्रत्येक 3 वर्ष के लिए पुनर्गठन किया जाता है।
- एम.सी.शीतलवाड प्रथम भारतीय विधि आयोग (1955-58) के अध्यक्ष थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/india-news/former-sc-judge-dinesh-maheshwari-appointed-law-commission-chairperson-125041501356_1.html
