प्रश्न – 23वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड (IOL), 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- इसका आयोजन बुखारेस्ट, रोमानिया में किया गया, जिसमें 46 देशों एवं क्षेत्रों के 255 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- भारतीय टीम का चयन पाणिनी भाषाविज्ञान ओलंपियाड के माध्यम से किया गया और उसे आईआईआईटी हैदराबाद के भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में प्रशिक्षित किया गया।
- भारत ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन कांस्य और एक रजत पदक जीता।
- बैंकॉक, थाईलैंड को वर्ष 2027 में 24वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड की मेजबानी के लिए चुना गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक 23वां अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड (International Linguistics Olympiad), 2026 बुखारेस्ट, रोमानिया में आयोजित किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड, 2026 में 46 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली 65 टीमों के कुल 255 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- जूरी ने कुल 84 पदक (14 स्वर्ण, 30 रजत और 40 कांस्य) प्रदान किए, साथ ही 44 सम्मानजनक उल्लेख, 6 टीम प्रतियोगिता पदक, उच्चतम औसत स्कोर वाले देश को ट्रॉफी और 9 सर्वश्रेष्ठ समाधान पुरस्कार भी दिए।
- पाणिनी भाषाविज्ञान ओलंपियाड (पीएलओ) के माध्यम से चुनी गई और आईआईआईटी हैदराबाद के भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्रके तहत प्रशिक्षित भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक, तीन कांस्य पदक और एक विशेष सम्मान हासिल किया।
- आईआईआईटी हैदराबाद के श्रीलक्ष्मी वेंकटरमण ने स्वर्ण पदक जीता।
- आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक जीते।
- सोहम अमित पेडनेकर को सम्मानजनक उल्लेख प्राप्त हुआ।
- बैंकॉक, थाईलैंड को 21 से 28 जुलाई, 2027 तक 24वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड की मेजबानी के लिए चुना गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…