22वां भारत टेलीकॉम –2025

प्रश्न – 6-7 मई,2025 को 22वां भारत टेलीकॉम –2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) लखनऊ (d) गुरुग्राम
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6-7 मई, 2025 को 22वां भारत टेलीकॉम –2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया
  • इसे दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) द्वारा दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सहयोग से आयोजित किया गया है
  • इस कार्यक्रम में 35 से अधिक देशों के 130 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की
  • जिसमें सरकारी निकायों, निजी उद्यमों आदि का प्रतिनिधित्व किया गया
  • इसमें विषयगत प्रदर्शनियां, सम्मेलन सत्र, उच्च प्रभाव वाली बी2बी बैठकें, रणनीतिक नेटवर्किंग सत्र और ज्ञान-साझाकरण मंच भी शामिल थे, जो 5जी, ऑप्टिकल फाइबर, ब्रॉडबैंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, आईओटी, एआई-संचालित नेटवर्क आदि जैसी अत्याधुनिक संचार प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित थे।
  • टीईपीसी के बारे में:
  • भारत सरकार की विदेश व्यापार नीति के अंतर्गत वर्ष2009 में स्थापित, दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) दूरसंचार उपकरणों और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने और सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • इसका कार्यक्षेत्र संपूर्ण दूरसंचार इकोसिस्टरम तक विस्ताेरित है, जिसमें आईसीटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, बुनियादी ढांचा उत्पाद, सिस्टम एकीकरण, परामर्श और सेवा प्रावधान शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2127228

https://telecom.economictimes.indiatimes.com/news/industry/bharat-telecom-2025-india-emerges-as-hub-of-telecom-manufacturing-network-innovation/121150512

https://www.ibef.org/news/union-minister-of-communications-mr-jyotiraditya-scindia-inaugurates-bharat-telecom-2025-highlights-india-s-export-potential