प्रश्न – 13–21 सितंबर 2025 के मध्य आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 (20वां संस्करण) टोक्यो, जापान में संपन्न हुई। इस चैंपियिनशिप के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस चैंपियनशिप में भारत ने एक भी पदक नहीं हासिल किया।
(b) अमेरिका इस चैंपियनशिप में कुल 26 पदक (16 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(c) केन्या ने 11 पदक (7 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) जीते और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
(d) इथिओपिया 9 पदक (3 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13–21 सितंबर 2025 के मध्य आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 (20वां संस्करण) टोक्यो, जापान में संपन्न हुई।
- चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्टेडियम का उपयोग किया गया , जिसे टोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए पुनर्निर्मित किया गया था।
- यह तीसरी बार था जब चैंपियनशिप जापान में आयोजित की गई।
- इस चैंपियन शिप में 198 राष्ट्रों के 2200 से अधिक एथलीटों ने 49 स्पर्धाओं में भाग लिया।
- इसमें 100 मीटर रेस स्पर्धा (पुरुष) जमैका के ओब्लिक सेविले ने 9.77 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
- 100 मीटर रेस स्पर्धा में जमैका के ही किशन थॉम्पसन (9.82 सेकेंड) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
- 100 मीटर रेस (महिला) स्पर्धा में मेलिसा जेफरसन-वुडन( संयुक्त राज्य अमेरिका) 10.61 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
- 200 मीटर रेस (महिला) स्पर्धा में भी मेलिसा जेफरसन-वुडन( संयुक्त राज्य अमेरिका) 21.68 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
- 200 मीटर रेस स्पर्धा (पुरुष वर्ग) में अमेरिका के नोआ लाइल्स (19.52 सेकेंड) में स्वर्ण पदक जीता और संयुक्त राज्य अमेरिका के केनी बेडनारेक (19.58 सेकेंड) ने रजत पदक जीता।
- त्रिकूद स्पर्धा में पुर्तगाल के पेड्रो पिचार्डो ने स्वर्ण पदक जीता।
- पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर की दुरी तक भला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
- पुरुषों की पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने स्वर्ण पदक जीता।
- महिलाओं की पोल वाल्ट स्पर्धा में केटी मून( संयुक्त राज्य अमेरिका) ने स्वर्ण पदक जीता।
- इस चैंपियनशिप में भारत ने एक भी पदक हासिल नहीं किया।
- इस चैंपियनशिप में भारत ने19 सदस्यीय एथलेटिक्स दल भेजा।
- इस दल में 14 पुरुष और पाँच महिलाएँ शामिल थीं, जिन्होंने 15 विभिन्न पदक स्पर्धाओं में भाग लिया।
- पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सचिन यादव ने चौथा स्थान हासिल किया जो भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
- सर्वेश कुशारे ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा।
- उन्होंने फाइनल में 2.28 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ छठा स्थान हासिल किया।
- अमेरिका इस चैंपियनशिप में कुल 26 पदक (16 स्वर्ण, 5 रजत, 5 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
- केन्या ने 11 पदक (7 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) जीते और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- कनाडा 5 पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
- नीदरलैंड पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा जिसने कुल 6 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) जीते।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…