प्रश्न – 21-24 जुलाई ,2025 के मध्य 20वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन -2025 का आयोजन कहाँ किया गया ?
(a) सिएम रीप (b) बैंकाक
(c) नई दिल्ली (d) मुंबई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21-24 जुलाई, 2025 के मध्य 20वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन (20th Asia Media Summit )-2025 का आयोजन सिएम रीप, कंबोडिया में किया गया
- इसका मुख्य विषय है- “Celebrating Two Decades of Excellence & Beyond.”
- प्रसार भारती के सीईओ और एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) जनरल कॉन्फ्रेंस (जीसी) के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने इसमें भाग लिया
- यह शिखर सम्मेलन एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन है जिसे एआईबीडी अपने प्रमुख कार्यक्रम के रूप में आयोजित करता है।
- यह शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय नीति निर्माताओं के लिए मीडिया नीति और विनियमन में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुँचने का एक माध्यम है
- इस कार्यक्रम में लगभग 500 शीर्ष प्रसारकों, निर्णय निर्माताओं, मीडिया पेशेवरों, नियामकों, विद्वानों और हितधारकों ने भाग लिया ।
- एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) के बारे में –
- यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विकास के क्षेत्र में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएन-एस्केप) के देशों को सेवा प्रदान करने वाला एक अद्वितीय क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।
- इसकी स्थापना 1977 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के तत्वावधान में की गई थी।
- इसका संचालन मलेशिया सरकार द्वारा किया जाता है
- इसका सचिवालय कुआलालंपुर में स्थित है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://aibd.org.my/wordpress/wp-content/uploads/2024/10/Tentative-Prgramme.pdf
