प्रश्न – एशियाई खेल‚ 2023 (19वां संस्करण) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 23 सितंबर‚ 2023 से 8 अक्टूबर‚ 2023 तक एशियाई खेल‚ 2023 हांगझोऊ‚ चीन में आयोजित हुआ।
(ii) इसमें चीन 201 स्वर्ण सहित कुल 383 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
(iii) भारत 28 स्वर्ण सहित कुल 107 पदक जीतकर पदक
तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
(iv) एशियाई खेल‚ 2023 के समापन की घोषणा एशिया ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
- एशियाई खेल‚ 2023 में भारत के 655 एथलीटों ने भाग लिया।
- भारत ने एथलेटिक्स में 6 स्वर्ण‚ 14 रजत और 9 कांस्य के साथ सबसे अधिक 29 पदक जीते हैं।
- भारत ने एशियाई खेल‚ 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 107 पदक जीते हैं।
- इससे पूर्व जकार्ता में 2018 में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे।
- भारत ने 41 वर्ष बाद घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है।
- तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट) और अन्नू रानी (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहली भारतीय बन गए हैं।
- रोइंग की मेंस 8 स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता है।
- वुशु में भारत की रोशिबिना सिंह ने 60 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता है
- शतरंज में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने रजत पदक जीता है।
- टेनिस में भारतीय टीम ने पुरुष युगल में रजत पदक जीता है।
- कार्तिक कुमार ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है‚ जबकि गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
- महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में हरमिलन बैस ने रजत पदक जीता है।
- पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने रजत पदक और जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता है।
- महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने रजत पदक और जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक जीता है।
- पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता है।
- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति या राजी ने रजत पदक जीता है।
- पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत जबकि प्रीति लांबा ने कांस्य पदक जीता है।
- मोहम्मद अफसल ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलान स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
- किशोर जेना ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जबकि अविनाश साबले ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।
- सौरव घोषाल ने स्क्वैश में पुरुष एकल में रजत पदक जीता है।
- भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने रजत पदक जीता है।
- भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण देवताले ने एशियाई खेल 2023 में 3-3 स्वर्ण पदक जीते हैं।
- एशियाई खेल‚ 2023 में कुल 15 विश्व रिकॉर्ड‚ 28 एशियाई रिकॉर्ड और कुल 150 एशियाई खेलों के रिकॉर्ड टूटे हैं।
- सर्वाधिक नए विश्व रिकॉर्ड स्कीट स्पर्धा में बने हैं।
- महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक चीन की जीई मांकी (GE Manqui) ने 11.23 सेकंड में रेस पूरी कर जीता है।
- महिलाओं की गोल्फ स्पर्धा में भारत की अदिति अशोक ने रजत पदक जीता है।
- फुटबॉल स्पर्धा में पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया और महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जापान ने जीता है।
- बीच वालीबॉल स्पर्धा में पुरुष एकल का वांग चुकिन (चीन) और महिला एकल का स्वर्ण पदक सुन यिंग्शा (चीन) ने जीता है।
- टेनिस स्पर्धा में पुरुष एकल का खिताब (स्वर्ण पदक झांग झिझेन (चीन) और महिला एकल का झेंग किनवेन (चीन) ने जीता।
- बीच वालीबॉल में पुरुष वर्ग का खिताब (स्वर्ण पदक) कतर ने‚ जबकि महिला वर्ग का खिताब चीन ने जीता है।
- बॉस्केट बॉल में पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक फिलीपींस ने और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक चीन ने जीता है।
- बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक ली शिफेंग (चीन) ने जबकि महिला एकल का स्वर्ण पदक आन-से-यंग (दक्षिण कोरिया) ने जीता है।
- उल्लेखनीय है कि 20 वां एशियाई खेल वर्ष 2026 में आइची-नागोया‚ जापान में आयोजित होगा।
लेखक —विजय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hangzhou2022.cn/En/
https://info.hangzhou2022.cn/en/results/all-sports/medal-standings.htm
https://olympics.com/en/news/asian-games-2023-overall-medal-table-complete-list https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2023/sep/doc2023922254701.pdf
https://olympics.com/en/news/asian-games-2023-hangzhou-athletics-india-results-medal-winners