18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष

प्रश्न-29 मार्च‚ 2022 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) सतीश महाना कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से 8वीं बार निर्वाचित हुए।
(ii) इस पद पर इन्होंने हृदय नारायण दीक्षित का स्थान लिया।
(iii) नफीसुल हसन उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 मार्च‚ 2022 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक सतीश महाना निर्विरोध 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने उनके निर्वाचन की घोषणा की।
  • वह कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट से 8वीं बार निर्वाचित हुए हैं।
  • वह विगत विधानसभा में योगी आदित्यनाथ की सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री (कैबिनेट मंत्री) थे।
  • इसके अलावा‚ वह बसपा-भाजपा गठबंधन की मायावादी के नेतृतव की सरकार में नगर विकास मंत्री कल्याण सिंह‚ रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह के नेतृत्व की सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • इस पद पर इन्होंने हृदय नारायण दीक्षित का स्थान लिया।
  • वह विधानसभा में प्राकलन समिति‚ नियम समिति‚ प्रश्न एवं संदर्भ समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा की कोई महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त नहीं हुई हैं।
  • गौरतलब है कि 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 47 महिला सदस्य हैं।
  • ज्ञातव्य है कि पुरुषोत्तम दास टंडन उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
  • जबकि नफीसुल हसन दूसरे अध्यक्ष रहे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

http://uplegisassembly.gov.in/getImageHandler.ashx?ID=196&con=4