प्रश्न – दिसंबर, 2024 में 18वां चितवन हाथी एवं पर्यटन महोत्सव का आयोजन किस देश में हुआ?
(a) भारत (b) श्रीलंका
(c) भूटान (d) नेपाल
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26-30 दिसंबर, 2024 में 18वां चितवन हाथी एवं पर्यटन महोत्सव का आयोजन नेपाल में हुआ
- यह महोत्सव, चितवन के पर्यटन उद्योग के लिए एक प्रमुख आयोजन है, जिसका उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है
- यह कार्यक्रम क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन नेपाल चितवन द्वारा नेपाल पर्यटन बोर्ड, संस्कृति, पर्यटन और सहकारिता मंत्रालय और कई अन्य स्थानीय संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया है।
- चितवन नेपाल का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है।
- यह अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है।
- यहां एक साथ कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे
- जैसे कि बाघ, गैंडे, हाथी और मगरमच्छ।
- चितवन हाथियों के लिए एक आदर्श आवास है।
- यहां बड़ी संख्या में हाथी पाए जाते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…