15वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक-2025

प्रश्न – 21 मई, 2025 को 15वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक-2025 किस देश में आयोजित की गई?
(a) भारत (b) चीन
(c) रूस (d) ब्राजील
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 मई, 2025 को 15वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक-2025 ब्राजील में आयोजित की गई
  • यह बैठक ब्राजील की अध्यक्षता में आयोजित हुई है
  • इसका विषय था- “अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूती”
  • बैठक का एक प्रमुख परिणाम तीन अनुलग्नकों सहित संयुक्त घोषणा का अनुमोदन था:
  1. विश्व व्यापार संगठन में सुधार और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत बनाने पर ब्रिक्स घोषणापत्र
  2. ब्रिक्स डेटा अर्थव्यवस्था शासन समझ
  3. ब्रिक्स व्यापार और सतत विकास कार्यक्रम
  • ब्रिक्स डेटा इकोनॉमी गवर्नेंस अंडरस्टैंडिंग ने डीपीआई को डिजिटल आर्थिक परिवर्तन के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में स्वीकार किया।
  • इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व वाणिज्य विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री यशवीर सिंह ने किया
  • इसमें भविष्य के सहयोग के लिए डिजिटल परिवर्तन और प्रौद्योगिकी-संचालित विकास को महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में मान्यता दी गई।
  • भारत ने डिजिटल इंडिया और इंडियाएआई जैसी प्रमुख पहलों के माध्यम से समावेशी डिजिटल शासन में अपने नेतृत्व की पुष्टि की।
  • इसने एआई पर वैश्विक भागीदारी (जीपीएआई) और जी20 जैसे मंचों के तहत डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर(डीपीआई), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा में वैश्विक सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2130774

https://www.businessworld.in/article/india-champions-fair-trade-digital-inclusion-at-15th-brics-trade-ministers-meet-557691