प्रश्न – 14वें विश्व मसाला कांग्रेस‚ 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 15-17 सितंबर‚ 2023 के मध्य इसका आयोजन मुंबई‚ महाराष्ट्र में किया गया।
(2) भारत को विश्व का ’मसाला कटोरा’ कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- महाराष्ट्र मसाला उत्पादन करने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है।
- यह भारत में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- यह राज्य मसालों के लिए सबसे बड़े निर्यात केंद्रों में से एक है।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1957846
https://www.statista.com/statistics/870963/turmeric-production-by-state-india/
