13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक-2026

प्रश्न – 5 से 7 अगस्त, 2026 के मध्य 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) भुवनेश्वर, ओडिशा
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 – 7 अगस्त, 2026 के मध्य 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक-2026 भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित हुई
  • इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के शिक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधियों ने भाग लिया
  • बैठक में ईसीसीई, कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार, योग्यताओं की परस्पर मान्यता और शैक्षणिक नेतृत्व सहित प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया जिनमें निम्नलिखित प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं:
  • (क) प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ करना;
  • (ख) ब्रिक्स टीवीईटी सहयोग गठबंधन (टीसीए) के तहत कौशल विकास और बेहतर सहयोग को मज़बूत करना;
  • (ग) सहयोगात्मक अनुसंधान, नवाचार और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देना;
  • (घ) योग्यताओं की परस्पर मान्यता (एमआरक्यू) को मजबूत करना; और
  • (ङ) शैक्षणिक नेतृत्व के लिए क्षमता विकास।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक में भाग लिया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2296218&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/13th-brics-education-ministers-meeting-to-begin-in-bhubaneswar-today