प्रश्न – 30 जुलाई, 2026 को 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए पाँचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) थिम्फू (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) कोलकाता
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जुलाई, 2026 को 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए पाँचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता-2026 थिम्फू,भूटान में आयोजित हुई
- इसे ‘प्लान टॉक्स’ (Plan Talks) भी कहा जाता है
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भूटान के विदेश सचिव पेमा लेक्टुप दोरजी ने की
- दोनों पक्षों ने विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, संपर्क-सुविधा, दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध तथा पारस्परिक महत्त्व के अन्य क्षेत्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की।
- पाँचवीं प्लान टॉक्स के दौरान दोनों पक्षों ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि 2024–29 के लिए भारत सरकार द्वारा दी जा रही 100 अरब रुपये अथवा नुल्ट्रम, यानी 10,000 करोड़ रुपये की सहायता की समग्र प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस सहायता में परियोजना-आधारित सहायता परियोजनाएँ, उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाएँ, आर्थिक प्रोत्साहन कार्यक्रम और कार्यक्रम अनुदान शामिल हैं।
- बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, शहरी सुविधाओं और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से संबंधित कुल 3,320 मिलियन रुपये अथवा नुल्ट्रम, यानी 332 करोड़ रुपये की 12 नई परियोजना-आधारित सहायता परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
- इसके साथ ही 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजना-आधारित सहायता परियोजनाओं की कुल संख्या 82 हो गई है, जिनकी कुल लागत 68,600 मिलियन रुपये अथवा नुल्ट्रम, यानी 6,860 करोड़ रुपये है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…