13वां ‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा, 2024

प्रश्न – 13वें  ‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा, 2024  का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
(a)    इटली        (b)     भारत
(c)    रूस    (d)    ग्रीस
उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 से 13 दिसंबर, 24 तक 13वां ‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा, 2024 भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला, केरल में आयोजित हुआ 
  • 13वें संस्करण में 25 देशों की टीमें और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला की भारतीय टीमों ने भाग लिया।
  • इसका समापन 13 दिसंबर 2024 को भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला के  एट्टीकुलम बीच पर शानदार समापन समारोह के साथ हुआ।
  • रूस की टीम ने एडमिरल कप 2024 का खिताब जीता।
  • रूस की टीम का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट गोरकुनोव पेट्र लिइच और कैडेट लोशिचिनिना पोलिना व्लादिस्लावोवना ने किया
  • इटली की टीम, जिसमें मिडशिपमैन कार्लो लियोनार्डो और एनसाइन कैमिला बर्नबेई शामिल थे, उपविजेता रही। 
  • भारतीय टीम (INA), जिसका प्रतिनिधित्व सब-लेफ्टिनेंट जपमान अवतार और कैडेट पीके रेड्डी ने किया, तीसरे स्थान पर रही।
  • पुरुष वर्ग में रूस के लेफ्टिनेंट गोरकुनोव पेट्र लिइच ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सिंगापुर के लेफ्टिनेंट डेरियस ली खेंग वी दूसरे स्थान पर और ग्रीस के एनसाइन पप्पस विसारियन एचएन तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग में इटली की एनसाइन कैमिला बर्नबेई ने पहला स्थान हासिल किया, रूस की कैडेट लोशिचिनिना पोलिना व्लादिस्लावोवना दूसरे और भारत की सब-लेफ्टिनेंट ईशा शाह तीसरे स्थान पर रहीं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2084548