प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.6 अगस्त, 2026 को देशभर में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया
2.वर्ष 2015 में भारत सरकार ने इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अगस्त, 2026 को देशभर में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) मनाया गया
- इसका उद्देश्य- हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आमतौर पर देश के सामाजिक, आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना
- गौरतलब है कि 7 अगस्त, 1905 को कोलकाता के टाउनहाल में एक जनसभा में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की गई थी।
- इस ऐतिहासिक उन आंदोलन की स्मृति में वर्ष 2015 में भारत सरकार ने इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी
- यह दिवस उन कुशल हाथों और रचनात्मक भावना का उत्सव है जो भारतीय हथकरघा को एक कालातीत विरासत बनाते हैं
- इस दिवस के अवसर पर वस्त्र मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम ,नई दिल्ली में जीवंत हथकरघा उत्सव मनाया गया
- इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
- इसके अलावा इस अवसर पर विदेशी खरीदार, प्रतिष्ठित हस्तियां, निर्यातक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी आदि भी समारोह में शामिल हुए
- इस अवसर पर वर्ष 2025 के लिए संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किया गया
- हथकरघा उद्योग की व्यापक आधिकारिक जनगणना, चौथी अखिल भारतीय हथकरघा जनगणना 2019-20 में लगभग 31.45 लाख हथकरघा परिवारों को दर्ज किया गया।
- इसमें देशभर में 35.22 लाख हथकरघा बुनकरों और संबद्ध श्रमिकों की गणना भी की गई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2026/aug/doc202686945201.pdf