11वां रायसीना डायलॉग–2026

प्रश्न – 11वां रायसीना डायलॉग–2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 5-7 मार्च, 2026 के मध्य इसके 11वें संस्‍करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
(ii) इस वर्ष इस कार्यक्रम की मुख्‍य विषयवस्‍तु -कालचक्र- जन, शांति और पृथ्‍वी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5-7 मार्च, 2026 के मध्य 11वां रायसीना डायलॉग, 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • यह भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है
  • इसका आयोजन विदेश मंत्रालय एवं ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • यह वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
  • इस वर्ष इस कार्यक्रम का मुख्‍य विषय- “संस्कार – अभिकथन, सामंजस्य, उन्नति” (Samskara – Assertion, Accommodation, Advancement”).
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संवाद का उद्घाटन किया।
  • फिनलैंड के राष्ट्रपति, डॉ. अलेक्ज़ेंडर स्टब, मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए
  • इस संवाद में 110 देशों के प्रतिनिधि भाग लिए, जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष, संसद सदस्य, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत के अग्रणी, प्रौद्योगिकी नेता, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान, प्रमुख थिंक टैंकों के विशेषज्ञ और युवा शामिल थे

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/40851/Raisina_Dialogue_2026

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A4%88-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2