10 नए एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्रों को मंजूरी

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन डीजीसीए द्वारा अक्टूबर 2025 में अनुमोदित नए एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्रों के संबंध में सही नहीं है?
(a) अब भारत में डीजीसीए द्वारा कुल 18 एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्र अनुमोदित हो चुके हैं।
(b) नए केंद्रों को सभी प्रकार की डीजीसीए मेडिकल जांचों जैसे स्पेशल, पोस्ट-टेम्पररी अनफिट और उम्र-विशिष्ट परीक्षणों की अनुमति दी गई है।
(c) अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स को पाँच शहरों – नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और इंदौर में केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई है।
(d) सभी केंद्र भारतीय वायुसेना के मौजूदा बोर्डिंग केंद्रों के स्थान पर स्थापित किए गए हैं।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अक्टूबर, 2025 में भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों के लिए चिकित्सीय परीक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से देशभर में 10 नए एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्रों के पैनल को अनुमोदित किया है।
  • इन नए केंद्रों के जुड़ने से डीजीसीए क्लास 1, 2 और 3 मेडिकल परीक्षाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे भारत के पायलटों को समय पर चिकित्सीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
  • पहले केवल 8 केंद्र डीजीसीए द्वारा अनुमोदित थे और वे केवल क्लास 1 प्रारंभिक चिकित्सीय जांच करते थे।
  • अब नए केंद्रों को सभी प्रकार की डीजीसीए मेडिकल जांचों जैसे स्पेशल, पोस्ट टेम्पररी अनफिट और उम्र-विशिष्ट परीक्षणों की अनुमति दी गई है।
  • ये केंद्र भारत में भौगोलिक स्थानों पर रणनीतिक रूप से स्थापित किए गए हैं।
  • अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स को पांच जगहों नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और इंदौर में एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्र के रूप में मंजूरी दी गई है।
  • मुंबई में नानावटी हॉस्पिटल्स और वीएम मेडिकल केयर सेंटर, पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक और नई दिल्ली में मैक्स मल्टी स्पेशलिटी सेंटर और मेदांता मेडिसिटी को मेडिकल मूल्यांकन केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है।
  • ये सभी केंद्र भारतीय वायु सेना के मौजूदा बोर्डिंग केंद्रों के अतिरिक्त हैं।
  • केंद्रों में उन्नत चिकित्सीय उपकरण, आधुनिक ढांचा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों का समूह उपलब्ध रहेगा।
  • सभी केंद्र डीजीसीए की नवीनतम दिशानिर्देशों और अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुरूप कार्य करेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2183476#:~:text=New%20Delhi%2C%20Bengaluru%2C%20Hyderabad%2C,Indian%20Air%20Force%20Boarding%20Centers