10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक-2026

10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक-2026

प्रश्न – 6 अगस्त, 2026 को 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) अहमदाबाद
(c) नई दिल्ली (d) जयपुर
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अगस्त, 2026 को 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक-2026 जयपुर,राजस्थान आयोजित हुई।
  • इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसने न्यू इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन पर ब्रिक्स साझेदारी (PartNIR) के तहत मंत्री-स्तरीय संवाद को एक नया आयाम दिया।
  • इस बैठक ने सदस्य देशों को औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने, तकनीकी बदलावों को अपनाने और सहयोगात्मक प्रयासों के लिए नए अवसर पैदा करने पर गहन मंथन का एक साझा मंच प्रदान किया।
  • ब्रिक्स के उद्योग मंत्रियों ने एमएसएमई, फोटोवोल्टिक्स, स्टार्टअप्स और लॉजिस्टिक्स में सहयोग बढ़ाकर औद्योगिक विकास को गति देने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र को अपनाया
  • एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत देने के लिए एसएमई वर्किंग ग्रुप के सहयोग फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाया गया।
  • फोटोवोल्टिक उद्योग पर ब्रिक्स वर्किंग ग्रुप के लिए कार्य-निर्देश और कार्य योजना स्वीकार, जिससे इस क्षेत्र में संगठित सहयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ
  • भारत ने इनोवेशन-आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स इन्क्यूबेटर नेटवर्क और ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा

लेखक-विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.brics2026.gov.in/brics-tenth-industry-ministers-meeting