10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों विचार कीजिए –

  1. 22 सितंबर ,2025 को देशभर में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया
  2. इस दिवस का मुख्य विषय “लोगों के लिए आयुर्वेद, ग्रह के लिए आयुर्वेद” है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 सितंबर, 2025 को देशभर में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया
  • इस दिवस का मुख्य विषय “लोगों के लिए आयुर्वेद, ग्रह के लिए आयुर्वेद” है
  • इस दिवस का आयोजन आयुष मंत्रालय, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा के सहयोग से गोवा में किया गया
  • इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किया
  • इस अवसर पर, आयुर्वेद के क्षेत्र में विशिष्ट योगदानकर्ताओं को राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया
  • इस कार्यक्रम में एआईआईए गोवा अस्पताल की कई सुविधाओं जैसे इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी यूनिट, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट, ब्लड स्टोरेज यूनिट, हॉस्पिटल लिनन प्रोसेसिंग केयर यूनिट और स्थानीय वन में पाई जाने वाली सब्जियों को प्रदर्शित करने वाले रण-भाजी उत्सव का उद्घाटन भी किया गया ।
  • डीपीआईआईटी द्वारा आयुष संबंधी हस्तक्षेपों पर दिशानिर्देश जारी करना, सीसीआरएएस-स्वास्थ्य आकलन पैमाने का उपयोग करके सामुदायिक स्वास्थ्य स्थिति के आकलन के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान “देश का स्वास्थ्य परीक्षण” का शुभारंभ और आयुर्वेद में उपलब्धि हासिल करने वालों के प्रति समर्पित एक वेबसाइट का अनावरण और सीसीआरएएस द्वारा विकसित “द्रव्य” (DRAVYA) पोर्टल (आयुष सत्‍वों के बहुमुखी मानदंड हेतु डिजिटल पुनर्प्राप्ति अनुप्रयोग) का शुभारंभ शामिल है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/ayush-ministry-to-celebrate-10th-national-ayurveda-day-on-sept-23 https://ayurvedaday.org.in/