प्रश्न – फ़रवरी, 2025 में 10वां भारत-अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) जयपुर (b) लखनऊ
(c) आगरा (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 फ़रवरी, 2025 को 10वां भारत-अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव, 2025 यमुना तट पर बांसेरा पार्क,नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इसे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सहयोग से आयोजित किया गया था
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस महोत्सव में भाग लिया।
- पहली बार आईसीसीआर ने डीडीए के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें रूस, मंगोलिया, रवांडा और भारत के कलाकारों ने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रानी खानम द्वारा विशेष रूप से कोरियोग्राफ किए गए प्रदर्शन में भाग लिया।
- इस कार्यक्रम में रूस, मंगोलिया और रवांडा के साथ भारतीय कलाकार भी शामिल हुए।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://iccr.gov.in/sites/default/files/2025-03/Press%20Release.pdf
