10वां इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 29 जुलाई, 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 के 10वें संस्करण की थीम का शुभारंभ किया।
  2. इसे 7 से 10 अक्टूबर,2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 29 जुलाई, 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 के 10वें संस्करण की थीम का शुभारंभ किया।
  • इसे 7 से 10 अक्टूबर,2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम की थीम है – ‘सीमाओं के बिना विस्तार’
  • यह एशिया के सबसे बड़े डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच में से एक है
  • दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आईएमसी- 2026 में वैश्विक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, दूरसंचार ऑपरेटर, नवाचारों, स्टार्टअप, निवेशक, शोधकर्ता और नीति निर्माता भारत के डिजिटल परिवर्तन के अगले चरण को आकार देने के लिए एक साथ काम करेंगे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2291464&reg=48&lang=2

https://www.indiamobilecongress.com

https://newsonair.gov.in/union-minister-jyotiraditya-scindia-launches-theme-for-10th-india-mobile-congress-2026